फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के बीच निकली रामबरात

विज्ञापन
नगर में कड़ी सुरक्षा के बीच निकाली गई राम बारात। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। रामलीला कमेटी के तत्वावधान में शनिवार को राम बारात जुलूस कड़ी सुरक्षा के बीच निकली। राम बारात बाबा बिहारी दास मंदिर से चलकर ब्राह्मण टोला, घास बाजार, राजस्थान भवन सहितनगर के विभिन्न मुहल्लों का भ्रमण करते हुुए मठिया टोला स्थित शिवमंदिर जाकर जाकर समाप्त हुआ। जुलूस के दौरान मुहल्लेवासियों ने भगवान राम ओर लक्ष्मण पर पुष्प की वर्षा की। पूजन अर्चन कर आरती उतारी। जुलूस के साथ चल रहे श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। जुलूस के साथ भारी संख्या में पुलिस, पीएसी के जवान चल रहे थे। सीओ सिटी नरेश कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट जेएन सचान सहित प्रशासनिक अधिकारी जुलूस पर नजर रख रहे थे। राम बारात मठिया टोला मंदिर पहुंचने पर रामविवाह की लीला का मंचन किया गया। विवाह के दौरान महिलाओं ने मंगल गीत गाया। इस अवसर पर रामलीला कमेटी के भरतलाल राही सहित कमेटी के पदाधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें