फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमजान का चांद दिखा

विज्ञापन
नगर के पहाड़पुरा स्थित एक मकान से रमजान माह के चांद को दूरबिन से देखने का प्रयास करतीं मुस्लिम यु? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। मजान का पाक महीना शनिवार से शुरु हो जाएगा। शुक्रवार को चांद दिखने के साथ ही इसकी शुरु आत हुई। मुसलमानों ने एक दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी और मुल्क में कोरोना के खात्मे की दुआ की। वहीं, शहर के सभी मुहल्लों में खजूर, सेवइयों फलों और सब्जियों के ठेले पहुंचे। लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए इन सामानों की खरीदारी की। किया। कोपागंज, घोसी, अदरी , कुर्थीजाफरपुर, वलीदपुर, खैराबाद, मुहम्मदबाद गोहना, दोहरीघाट, चिरैयाकोट, नेमडांड़ आदि मुस्लिम बहुल इलाकों में लोगों ने चांद का दीदार किया। वृहस्पतिवार को चांद न दिखने से लोगों को यह पूरा भरोसा था कि शुक्रवार को शाम को चांद जरूर दिखेगा। इस लिए लोगों ने शनिवार से रमजान की शुरुआत पक्की मानकर जरूरी सामानों की खरीददारी दो बजे तक पूरी कर लिया। रोजेदारों की ओर से अपने घरों की साफ सफाई पहले ही पूरी कर ली गई है। नगरपालिका की ओर से शहर के सभी मुहल्लों की बेतहर साफ सफाई पूरी कर दी गई। इसी प्रकार नगर पंचायतों की ओर से भी सभी बाजारों कसबों में साफ सफाई की गई। शहर की सभी मसजिदों के आस पास सफाई की गई। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने रोजेदारों से अपील किया है कि वेअपने घरों पर ही नमाज पढ़ें। उन्होंने बताया कि रमजान के दौरान नियम पांच लोगों से अधिक लोग मसजिदों में न जाने पाएं, इसके लिए पुलिस की तैनाती सभी मसजिदों पर कर दी गई है। उधर मुफ्ती अनवर अली ने रोजेदारों का आह़वान किया है कि पाक रमजान में पांचों वक्त की नमाज अपने घरों में ही पढ़ें। मसजिदों में सिर्फ वे ही पांच लोग ही नमाज पढ़ने जाएंगे जिनके नाम पहले से तय किए गए हैं। शाही कटरा मुहल्ला निवासी मुख्तार अहमद और एनुल होदा ने कहा कि रमजान में घर में रहकर इबादत करेंगे। तरावीह भी घर ही में पढ़ेंगे। दक्षिण टोला मुहल्ला निवासी नसीम अख्तर कहते हैं कि कोरोना वायरस के कहर को देखते हुए प्रशासन की गाइड लाइन का पालन किया जाएगा। शाही कटरा के शमीम जावेद एडवोकेट कहते हैं कि घर में ही रहकर इबादत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें