मधुबन। कस्बा निवासी जोखन प्रसाद गुप्त विश्व हिन्दू परिषद के सक्रिय कार्यकर्ता रहे और रामजन्मभूमि आन्दोलन में उनकी सक्रिय भूमिका रही। कई बार जेल भी गए। आन्दोलन के दौरान अपने साथियों ध्रुवप्रताप शाही, रामदरस पांडेय, आर डी सिंह, राजा बाबू, संजीव मद्धेशिया सहित सैकडों लोगों के साथ कार सेवा के लिए अयोध्या गए, लेकिन वहां से वापस नही आ पाए । भाजपा आईटी विभाग के जिला संयोजक अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि आज जब राम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण कार्य प्रारंभ हो रहा है तो उन्हें अपने पिता की अधिक याद आ रही है। पिताजी हमेशा कहा करते थे कि एक दिन अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनेगा। लेकिन मंदिर निर्माण की आस लिए वह इस दुनिया में नहीं हैं। लेकिन भूमि पूजन से उनकी आत्मा निश्चय ही आह्लादित हो रही होगी। कहा कि जिन लोगों ने राम मंदिर के आंदोलन में अपना बलिदान दिया है। उनके वंशजों के लिए यह दोहरी खुशी का मौका है, हमारे पूर्वजों का बलिदान आज सफल हो गया और हम खुशकिस्मत हैं जो हमें यह सब कुछ देखने का अवसर प्राप्त हुआ है।