फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दही हांडी फोड प्रतियोगिता में राजपूत टीम अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरीडीह। परदहा ब्लाक क्षेत्र के ओन्हाइच गांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में परदहां ब्लाक के पिपरीडीह, भार, ओन्हाइच, अहिलाद, पतिला, खरगजेपुर सहित आधा दर्जन युवाओं ने ग्रुप बनाकर प्रतियोगिता में भाग लिया।
प्रतियोगिता में दही हांडी की ऊंचाई 20 फुट के लगभग रखी गई थी। वहीं प्रतिभागियों की सुरक्षा के लिए नीचे गद्दे की व्यवस्था की गई थी। सुबह लगभग 11 बजे से ही घेरा बनाकर सभी ग्रुपों ने कई बार प्रयास किया। परंतु कोई भी ग्रुप हांडी तक नही पहुंच सका। दोपहर बाद ओन्हाइच गांव के ही राजपूत टीम के युवाओं ने प्रयास करते हुए हांडी को फोड़ा। वहां पर उपस्थित दर्शकों ने तालियां बजाकर युवाओं का उत्साहवर्धन किया। आयोजक गुड्डू, प्रभु, नंदलाल, मनोज की तरफ से विजेता राजपूत टीम को पांच हजार एक रुपये तथा अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। इस मौके पर बुलट, आनंद, अभिषेक, दीनदयाल अंबिका आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें