मऊ। संसद में घोसी लोकसभा से सपा सांसद राजीव राय ने बुनकरों की बदहाली की दास्तां को बयां किया। कहा कि उत्तर प्रदेश का पूर्वी हिस्सा बुनाई से जुड़ा हुआ है। बुनकरों की स्थिति दयनीय है। बुनकर बदहाली की जिंदगी जी रहे हैं। बुनकरों को जीएसटी से बहुत दिक्कत हो रही है। कमाई के लिए विदेश जाने को मजबूर हैं। फ्लैट बिजली दर समाप्त होने के बाद बुनकर बेहाल है। उन्होंने मांग की कि बुनकरों की बदहाली दूर करने के साथ साथ उन्हें आवास भी प्रदान किया जाए। वहीं उनके बिजली की समस्या को भी दूर किया जाए।