फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमप्रकाश के चरित्र से भलीभांति अवगत हो चुका है राजभर सामाज

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। ओमप्रकाश राजभर की भारतीय जनता पार्टी से जुड़ना कोई आश्चर्यजनक बात नहीं है, स्वार्थ हित में यह उनका उठाया हुआ नया कदम भी हो सकता है। उनके चरित्र से राजभर समाज भलीभांति अवगत हो चुका है। यह बातें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव तथा प्रवक्ता राजीव राय ने कहीं।
विज्ञापन

रविवार को नगर के सहादतपुरा में अपने आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने सरकार के वादों को लेकर निशाना साधा। कहा कि
सरकार का दावा है कि सड़के गड्ढामुक्त होंगी, लेकिन जिले की अधिकतर सड़कें ऐसी हैं। भाजपा सरकार पांच साल में काम तो कर नहीं सकी, लेकिन दूसरे के किए गए कामों का उपलब्धियां गिनाने में पीछे नहीं हट रही।
वहीं निकाय चुनाव पर कहा कि सड़क और विकास के मुद्दों को लेकर सपा नगर पालिका चुनाव में उतरेगी। इस दौरान बलिया में विधायक के ऊपर हुए मुकदमे और पुलिस के रवैया पर नाराजगी जताई। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष मुन्ना यादव, देवनाथ यादव, ननकू राजभर, आलोक यादव, विनोद दुबे, प्रभात राय सहित अन्य सपा के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें