कोपागंज। आदर्श लोक शिक्षा प्रेरक वेलफेयर एसोसिएशन की जिला स्तरीय बैठक मंगलवार को कोपागंज स्थित शंकर भगवान मंदिर परिसर में हुई। बैठक में शिक्षा प्रेरकों के मानदेय भुगतान और उसमें वृद्धि का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। जिलाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने कहा कि शिक्षा प्रेरकों के हितों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। उनके मानदेय से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए संगठन लगातार प्रयासरत रहेगा। बैठक में संगठन की मजबूती और शिक्षा प्रेरकों की लंबित मांगों को लेकर भी चर्चा की गई। इस दौरान कोपागंज ब्लाॅक अध्यक्ष मनोज यादव, अमिला से सत्येंद्र यादव और संतोष साजी, घोसी से निधिलेश यादव, बड़रांव से राजेश यादव, दोहरीघाट से सूर्यनाथ यादव और रामबचन यादव आदि शामिल थे। संवाद