फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मऊ जंक्शन के नए शेड से गिरता रहा बारिश का पानी, जलमग्न हुए प्लेटफॉर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। आदर्श रेलवे स्टेशन में शुमार मऊ जंक्शन के प्लेटफॉर्म-दो और तीन बुधवार सुबह बारिश के पानी से जलमग्न हो गए। प्लेटफॉर्म के शेड हाल ही में बने थे। पहली ही बारिश में निर्माण कार्य की गुणवत्ता की पोल खोल गई है। यात्री पानी में भीगते हुए ट्रेनों का इंतजार करते रहे। प्लेटफॉर्म के शेड से बारिश के दौरान पानी टपकता रहा। वहीं रेलवे स्टेशन के कायाकल्प के दौरान चार माह पहले प्लेटफॉर्म-1, 2 और 3 पर नए शेड लगाए गए हैं। लेकिन आश्चर्य की बात ये है कि इन नए शेडों से ही बारिश का पानी टपक रहा है। मऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन को आदर्श रेलवे स्टेशन बनाने के लिए 26 करोड़ रुपये की लागत से संवारा जा रहा है। इसी दौरान प्लेटफॉर्मों पर नए शेड एवं फॉल्स सीलिंग का कार्य कराया गया है। मऊ जंक्शन से रोजाना सुबह छह बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक वाराणसी के लिए नौ, गोरखपुर के लिए तीन और बलिया के लिए 3 ट्रेनें जाती हैं। इन ट्रेनों से रोजाना हजारों यात्री आवागमन करते हैं। लेकिन मंगलवार देर रात से बुधवार दोपहर तीन बजे तक हुई लगातार बारिश ने मऊ जंक्शन पर पहुंचे रेल यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बुधवार को लखनऊ जाने के लिए प्लेटफॉर्म-3 पर साबरमती एक्सप्रेस का इंतजार कर रहे अजय तिवारी और गौरीशंकर तिवारी ने बताया कि वो बीते एक घंटा पहले प्लेटफॉर्म पर पहुंच गए। लेकिन कहीं बैठने लायक जगह नहीं है। चारों ओर शेड से पानी टपक रहा है। पूरा प्लेटफॉर्म पानी से भरा था। वाराणसी जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे नागेंद्र चौहान, विशाल कुमार, सविंद्र ने बताया कि तेज बारिश में शेड से बाहर बैठें या अंदर इसमें कोई अंतर नहीं है। शेड से पानी टपने के कारण प्लेटफॉर्म के चारों तरफ पानी भरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें