फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समपार बंद किए बिना लौटी रेलवे की टीम

विज्ञापन
कोपागंज के लाडनपुर में समपार पर अंडर ब्रिज की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
कोपागंज। लाडनपुर के चेलाराम का पुरा में रेलवे के समपार को बंद करने के लिए बृहस्पतिवार को पहुंची रेलवे की टीम को ग्रामीणों के विरोध के चलते लौटना पड़ा। ग्रामीणों ने समपार बंद करने आई जेसीबी को चलने ही नहीं दिया। ग्रामीणों ने बीच का रास्ता निकालते हुए समपार पर अंडरब्रिज बनाने की मांग की। कहा रेलवे के अधिकारियों की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी। दोहरीघाट -इंदरा रेलवे खंड पर आमान परिवर्तन के तहत रेलवे लाइन बिछाई जा रही है। पुरवा चेला राम का पूरा में मुख्यमार्ग पर बने समपार को रेलवे अधिकारी इसी के मद्देनजर बंद करने के लिए बृहस्पतिवार को जेसीबी मशीन के साथ पहुंचे। इसकी भनक ग्रामीणों को हुई तो वह जुट कर विरोध करने लगे। जिससे रेलवे की टीम को जेसीबी के साथ वापस लौटना पड़ा। ग्रामीणों का कहना था कि समपार को बंद करने के बजाए वहां अडंरब्रिज बनाया जाए। समपार बंद कर देने से लोगों को एक किलोमीटर अधिक दूरी तय करके बाजार जाना पड़ेगा। विरोध की सूचना पर एसओ हरेराम मौर्या पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को शांत कराया। मालूम हो कि 28 अप्रैल को भी एडीएन मऊ एके श्रीवास्तव और आरपीएफ प्रभारी अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में भारी फ़ोर्स समपार बंद कराने पहुंची थी तो उसका ग्रामीणों ने विरोध किया था। कुछ दिन की मोहलत देते हुए टीम वापस हो गई थी। प्रदर्शन करने वालो में भाजपा नेता संजीव गुप्ता, समीर तिवारी, आशीष राय, धर्मेंद्र तिवारी, राजेश चौहान आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें