फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव करे रेलवे

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरा। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव नहीं होने से यात्री दिक्कत में हैं। उन्होंने जनहित में रेलवे से ट्रेनों का ठहराव किए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि उन्हें यात्रा करने के लिए दूसरे स्टेशनों का सहारा लेना पड़ रहा है। स्टेशन से प्रतिदिन 12 एक्सप्रेस ट्रेनें गुजरती हैं, लेकिन केवल उत्सर्ग एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव यहां पर है। जबकि स्टेशन से साबरमती, सरयू-यमुना, पूर्वांचल गोरखपुर-हावड़ा, ताप्ती गंगा, सूरत-छपरा, गरीब नवाज सहित 12 एक्सप्रेस ट्रेनों का आवागमन होता है। लेकिन इन एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव न होने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। महत्वपूर्ण ट्रेनों का स्टेेशन पर ठहराव न होने से यात्रियों को 21 किलोमीटर दूर मऊ या 45 किमी दूर बलिया जंक्शन जाना पड़ता है। क्षेत्र के अरविंद कुमार, राम मोहन कुमार, अहमद अंसारी, निसार अहमद, सुनील कुमार, परमात्मानंद सिंह ने बताया कि साबरमती एक्सप्रेस और सरयू जमुना एक्सप्रेस के ठहराव के लिए कई बार रेलवे अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जा चुका है। लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस पर ध्यान नहीं देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें