14.6 किमी लंबे औड़ीहार-भटनी रेल मार्ग पर दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण करने की तैयारी में रेल प्रशासन देर शाम तक लगा रहा। लाइन ओपनिंग के लिए रेल संरक्षा आयुक्त तथा मंडल रेल प्रबंधक बृहस्पतिवार को नव निर्मित दूसरी लाइन का निरीक्षण करेंगे। भटनी से औंड़िहार रेल खंड 117 किमी के दोहरीकरणके लिए 1177 करोड़ स्वीकृत है। कार्यक्रम को अंतिम रुप देने में रेलवे महकमा लगा रहा। 12 वृहद पुल तथा 108 छोटे पुलों सहित अन्य यात्री सुविधाओं का प्रावधान किया जा विद्युतीकरण के साथ दोहरीकृत रेल खंड पर किरिहरापुर से इंदारा तक लगभग 14.6 किमी रेलखंड का अधिकतम गति से स्पीड ट्रायल भी करेंगे। रेल प्रशासन ने अपील की है कि निरीक्षण एवं किरिहरापुर से इंदारा रेल खंड के स्पीड ट्रायल के दौरान रेल पथ पर न तो स्वयं जाएं और न ही अपने बच्चों एवं पशुओं को इस रेल पथ पर जाने दें। पहली बार नए ट्रैक पर ट्रेन चलेगी और नवनिर्मित ओवरहेड ट्रैक्शन पर हाई टेंशन विद्युत धारा प्रवाहित होगी। ऐसे मेें रेलवे ट्रैक एवं ओवरहेड ट्रैक्शन से सुरक्षित दूरी बनाए रखें।