फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे पुलिस ने एक्सप्रेस ट्रेनों में की चेकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर। मुहम्दाबाद गोहना रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों में रेलवे पुलिस के जवानों ने कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के लिए भारत सरकार द्वारा जारी की गई गाइड लाइन का पालन कराने के लिए लोगों को जागरूक किया। मंगलवार को रेलवे स्टेशन पर आजमगढ़ रेलवे पुलिस के उपनिरीक्षक अमित कुमार यादव ने मऊ से चलकर आनंद विहार दिल्ली को जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़कर लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि बिना मास्क के यात्रा न करें। सोशल डिस्टेंस का पालन करें सेनीटाइजर का प्रयोग करें। उपनिरीक्षक अमित कुमार यादव ने रेलवे स्टेशन पर बिना फेस कवर के घूमते पाए जाने पर छह यात्रियों को कड़ी चेतावनी देते हुए निर्देश दिया कि नियमों का पालन करें। इस दौरान स्टेशन मास्टर गजाधर भगत, एस के प्रसाद, अखंड सिंह, राजकुमार गुप्ता आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें