घोसी विकास खंड के रसड़ी गांव निवासी रचना राणा की मेघवर्ण आर्ट गैलरी की ओर से आयोजित ‘मनुष्यता के पथ-प्रदर्शक श्रीराम’ कला प्रदर्शनी 19 अक्तूबर को दिल्ली सचिवालय में शुरू हुई। दिल्ली सरकार के उपमुख्यमंत्री प्रवेश सिंह वर्मा और कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने इसका उद्घाटन किया। यह प्रदर्शनी साहित्य कला परिषद और दिल्ली सरकार के कला, संस्कृति एवं भाषा विभाग के सहयोग से 30 अक्तूबर तक चलेगी।