फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर डबल लॉक में रखे जाएंगे प्रश्नपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा की तिथि घोषित नहीं हुई है, लेकिन परीक्षा तैयारी की कवायद तेज हो गई है। बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए नई व्यवस्था की गई है। उत्तर पुस्तिका, प्रश्नपत्र और गोपनीय सामग्री परीक्षा केंद्रों पर डबल लॉक में रखे जाएंगे। इसके लिए विभाग ने सभी परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश जारी किया है। जिले में परीक्षा संपन्न कराने के लिए 126 केंद्र बनाए जाएंगे। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण प्रक्रिया पूूरी हो गई है। बोर्ड की तरफ से फाइनल सूची जारी तो नहीं हो सकी है, लेकिन परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने की कवायद तेज हो गई है। बोर्ड परीक्षा में इस बार 81464 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिले में 126 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। बोर्ड परीक्षा में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसे लेकर सतर्कता भी बरती जा रही है। बोर्ड परीक्षा को लेकर माध्यमिक शिक्षा परिषद किसी तरह की ढिलाई बरतना नहीं चाहता है। इसके लिए हर काम को समय पर पूरा करने की कोशिश की जा रही है। इस वर्ष नई व्यवस्था के तहत परीक्षा केंद्रों पर उत्तर पुस्तिका, प्रश्नपत्र और गोपनीय सामग्री परीक्षा केंद्रों पर डबल लॉक में रखे जाएंगे। गोपनीयता के लिए एक चाबी केंद्र व्यवस्थापक के पास तथा दूसरी चाबी परीक्षा केंद्र पर नियुक्त शिक्षक के पास रहेगी। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर डबल लॉक की आलमारी रखी जाएगी। प्रश्नपत्रों की गोपनीयता के लिए एक चाबी केंद्र व्यवस्थापक के पास तथा दूसरी चाबी परीक्षा केंद्र पर नियुक्त शिक्षक के पास रहेगी। सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें