फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओएमआर शीट पर होगी तिमाही परीक्षा, झटपट मिलेगा परिणाम

विज्ञापन
विज्ञापन
ओएमआर शीट पर होगी तिमाही परीक्षा
विज्ञापन

मऊ। जिले के परिषदीय विद्यालयों में तिमाही परीक्षाएं ओएमआर शीट पर कराई जाएंगी। प्रश्नपत्रों को बहु विकल्पीय रूप में तैयार किया जाएगा। परीक्षा के बाद शिक्षकों को परिणाम भी सरल एप पर अपलोड करना होगा। परीक्षा की तैयारियां जोरों पर हैं। जिले में 1208 परिषदीय विद्यालयों में 1.80 लाख बच्चे अध्ययनरत हैं। परिषदीय विद्यालयों की तिमाही परीक्षा के स्वरूप में बेसिक शिक्षा परिषद ने बड़ा बदलाव किया है। सत्र 2022-23 में तिमाही परीक्षाएं ओएमआर शीट पर होंगी। छात्रों से बहु विकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परिणाम भी तुरंत पता चल जाएगा। परीक्षा में कक्षा एक से आठ तक के बच्चे शामिल होंगे। परीक्षा सितंबर के अंतिम सप्ताह में प्रस्तावित है। शिक्षकों को परीक्षा खत्म होने के बाद ओएमआर शीट को सरल एप पर अपलोड करना होगा। इसके लिए शिक्षकों को एप के जरिए अपने स्मार्टफोन से ओएमआर शीट को स्कैन करना होगा। एप स्कैन कर तुरंत बता देगा कि छात्र के कितने प्रश्न सही हैं और कितने गलत। सभी छात्रों का असेसमेंट तुरंत हो जाएगा। निपुण भारत मिशन के तहत इसी परीक्षा से कक्षा एक से तीन तक के बच्चों का असेसमेंट भी होगा। परियोजना कार्यालय से प्रश्नपत्र भेजे जाएंगे। ओएमआर शीट का प्रारूप सभी विद्यालयों में एक होगा। ओएमआर शीट पर प्रत्येक छात्र की यूनिक आईडी भरनी होगी। इसी से छात्रों की पहचान होगी। उप शिक्षा निदेशक, डायट विकायल भारती ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में तिमाही परीक्षाओं का आयोजन ओएमआर शीट पर कराया जाएगा। प्रश्नपत्रों को बहु विकल्पीय रूप में तैयार किया जाएगा। परीक्षा की तिथि घोषित नहीं हुई है। तैयारीचल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें