फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरियादियों के समस्याओं का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण हो: नोडल अधिकारी

विज्ञापन
मधुबन तहसील में एसडीएम से जानकारी लेते जिले के नोडल अधिकारी मुकेश मेश्राम।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
मधुबन। नोडल अधिकारी प्रमुख सचिव संस्कृति एवं पर्यटन विभाग उत्तर प्रदेश की अध्यक्षता में मधुबन तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर नोडल अधिकारी ने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि संपूर्ण समाधान दिवसों के माध्यम से अधिक से अधिक समस्याओं का निपटारा किया जाय। सरकारी जमीन पर यदि किसी व्यक्ति द्वारा कब्जा किया गया है तो उस पर तत्काल कार्रवाई की जाए। जमीनी विवाद में यदि किसी प्रकार का समझौता होता है तो दोनों पक्षों के तरफ से दो-दो गवाहों के बयान को भी दर्ज करें, ताकि भविष्य में साक्ष्य के काम आ सके। प्रत्येक तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन शासन के निर्देशानुसार किया जाता है। उन्होंने समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए गये कि शिकायतकर्ता के प्रार्थना पत्र का निपटारा हो जाने पर उसको फोन से अवश्य संपर्क कर बताएं। शिकायतकर्ता संतुष्ट ना हो जाए तब तक उसके प्रार्थना पत्रों का निपटारा नहीं माना जाएगा। थानाध्यक्ष अपने थाने पर ही मामलों को गंभीरता से लें और उसका निपटारा गुणवत्ता तरीके से करें। इस दौरान आए शिकायत पत्रों का अवलोकन कर उसके निस्तारण के निर्देश दिए। इसके बाद मधुबन में बाढ़ क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। साथ ही संबंधित अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल, अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा, अपर जिला अधिकारी केहरि सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें