फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रय केंद्र से गायब मिले क्रय केंद्र प्रभारी

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना में गेंहू क्रय केंद्र का निरीक्षण करते एसडीएम डा.सीएल सोनकर। - फोटो : MAU
विज्ञापन
वलीदपुर / चिरैयाकोट। एसडीएम मुहम्मदाबादगोहना डॉ. सीएल सोनकर ने बृहस्पतिवार को छह गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान गोदामों में गंदगी, बोरे की कमी और इलेक्ट्रानिक कांटे का अवलोकन किया। क्रय केंद्रों पर कमियां मिलने पर प्रभारियों को फटकार लगाई और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की हिदायत दी। उन्होंने जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी। एसडीएम के निरीक्षण में उपस्थित पंजिका देखी और हॉट निरीक्षक अनुपमा त्रिपाठी को निर्देश दिया कि गेहूं खरीद की तैयारी और तेज की जाए। बरहदपुर गेहूं क्रय केंद्र के निरीक्षण में क्रय केंद्र प्रभारी मौके से गायब मिले। क्रय केंद्र गालीबपुर गोदाम पर रखा इलेक्ट्रानिक कांटा खराब मिला। जबकि बोरा और सिलाई मशीन नहीं मौजूद थी। रानीपुर ब्लाक क्षेत्र के धर्मसीपुर गेहूं क्रय केंद्र के निरीक्षण में इलेक्ट्रानिक कांटा पर वजन किया तो इसमें कमी मिली। खुरहट गेहूं क्रय केंद्र के निरीक्षण में 50 कुंतल गेहूं की खरीद की जा चुकी थी। कमी मिलने पर क्रय केंद्र प्रभारी को फटकार लगाई। रायपुर गेहू केंद्र के मुआयने में बोरा, सुतली, धागा तथा सिलाई मशीन नहीं मिलने पर केंद्र प्रभारी हर्षनाथ सिंह को फटकारा और काम में संजीदा होने की हिदायत की। चिरैयाकोट : क्रय केंद्र पर गेहू की खरीद 140 कुंतल पाई गई। जमीन काजीहसन क्रय केंद्र पर गेहूं भंडारण करने की क्षमता कम मिली। सुतली धागा नहीं मिलने पर उपजिलाधिकारी ने क्रय केंद्र प्रभारी धीरज कुमार जायसवाल को फटकार लगाया। एसडीएम डॉ. सीएल सोनकर ने बताया कि कार्य में लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें