मुहम्मदाबाद गोहना। नगर निकाय निर्वाचन के लिए प्रशासन तैयारियों में लगा है। सोमवार को मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन किया गया। अब सूची को लेकर आपत्तियां का निस्तारण किया जायेगा। प्रकाशित सूची को लेकर आपत्तियां दर्ज कराने के लिए हफ्त का समय है। बीएलओ के माध्यम से आपत्तियां दर्ज करायी जा सकती हैं।
इस बारे में जानकारी देते हुए उप जिलाधिकारी अखिलेश सिंह यादव ने बताया कि नगर निकाय निर्वाचन को लेकर मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली तीन नगर पंचायतों मुहम्मदाबाद गोहना, वलीदपुर और चिरैयाकोट की संशोधित मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है।
प्रकाशित सूची को लेकर आपत्तियां दर्ज कराने के लिए एक सप्ताह का समय है। लोगों से अपेक्षा की जाती है कि सभी मतदाता नगर निकाय की मतदाता सूचियों का अवलोकन कर इसकी खामियों के बारे में एक से सात नवंबर के बीच बीएलओ के माध्यम से अपनी आपत्तियां प्रस्तुत कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि मतदाता सूची सभी बूथ लेवल अधिकारियों, सहायक निर्वाचन कार्यालय, सभी नगर पंचायत कार्यालय के अतिरिक्त जिला निर्वाचन कार्यालय पर भी उपलब्ध है। बताया कि आपत्तियों का निस्तारण कर अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी।