फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी तक पहुंचे जन कल्याणकारी योजना, यह हमारी प्राथमिकता: नीरज शेखर

विज्ञापन
रतनपुरा में विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित करते राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, जि - फोटो : MAU
विज्ञापन
रतनपुरा। केंद्र सरकार के कार्यकाल के आठ वर्ष पूरा होने पर बृहस्पतिवार को ब्लाक मुख्यालय स्थित एक मैरिज हाल में सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न योजनाओं के 300 लाभार्थियों को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि जनकल्याणकारी योजना सब तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने कहा कि यह पहली सरकार है जो विभिन्न योजनाओं से लोगों को लाभान्वित कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सफल निर्देशन में सेवा, सुशासन गरीब कल्याण योजना घर-घर तक पहुंची है और आगे भी जन कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2024 में पूरे देश मे भाजपा सरकार आए ताकि गरीब कल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सकें। आजादी के बाद से आज तक कभी भी ऐसा नहीं हुआ किसी भी गरीबों को लाभान्वित किया गया हो, लेकिन आज गरीबों के खाते में सीधे धनराशि पहुंच रही है जिससे उनका जीवन स्तर सुधर रहा है। गोरखपुर क्षेत्र के अध्यक्ष डॉ .धर्मेंद्र सिंह, महामंत्री सहजानंद राय, सुनील गुप्ता ने भी विचार रखे। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, अशोक कुमार सिंह, हरेंद्र कुमार प्रजापति, परमात्मा नंद सिंह रहे। संचालन जिला महामंत्री रामाश्रय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें