फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्जिदों के सामने और सभी चौराहों पर तैनात रहेगी पीआरवी वैन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। इस साल होली जुमा के दिन शुक्रवार को मनाई जाएगी। इसी दिन शाम को शबे बारात का पर्व होने के कारण शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस विभाग चौकन्ना है। इसके लिए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। होली के दिन हर चौराहे और मस्जिद के सामने पीआरबी वैन तैनात रहेगी। क्षेत्राधिकारी राजकुमार सिंह ने बताया कि अप्रिय घटना होने पर पुलिस मौके पर फौरन पहुंच जाएगी। शुक्रवार को जुमे की नमाज और होली एक दिन होने से मस्जिदों को पॉलिथीन से ढकने का निर्देश दिया गया है। कहा कि प्रत्येक मस्जिद के सामने पीआरवी वैन और पुलिस के जवान मौजूद रहेंगे। शाम को शबे बरात के समय भी सभी रास्तों पर पुलिसकर्मी और पीआरवी वैन की तैनाती की जाएगी ताकि किसी प्रकार की कोई समस्या न हो। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पीस कमेटी की बैठक में अनुरोध किया गया है कि शुक्रवार को दिन में 12.30 बजे नमाज शुरू होती है ऐसे में होली खेलने का कार्यक्रम 12 बजे तक समाप्त कर लिया जाए ताकि दूसरे वर्ग को भी कोई परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि मुहम्मदाबाद गोहना, अतरारी, खैराबाद, वलीदपुर आदि कस्बों में प्रत्येक मस्जिद और सार्वजनिक स्थानों पर पीआरबी वैन तैनात किया जा रहा है। सभी लोग एक दूसरे की भावनाओं को कद्र करते हुए अपना त्योहार संपन्न कराएं जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें