मऊ। संयुक्त संघर्ष समिति के प्रान्तीय आह्वान पर शुक्रवार को चौथे दिन भी विरोध प्रदर्शन जारी रहा। पूर्वांचल और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के नीजीकरण की कार्यवाही शुरू करने के उद्देश्य से सलाहकार नियुक्ति की निविदा शीर्ष ऊर्जा निगम प्रबन्धन द्वारा निकाले जाने के विरोध स्वरूप पूरे दिन अपने हाथों में काली पट्टी बांधकर अपने विभागीय कार्यों को किया गया। जबकि शाम पांच बजे काम अवधि समाप्ति के बाद जनपद विरोध सभा पतिराम की अध्यक्षता में आयोजित किया।