फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर पास बनवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों से किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
कोपागंज ब्लाक क्षेत्र के ग्राम सभा काछीकला मे अंडरपास की मांग को लेकर फोरलेन पर प्रदर्शन करते ग्? - फोटो : MAU
विज्ञापन
कोपागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा काछीकाला में फोरलेन पर शुक्रवार को कोपागंज से भिखारीपुर मार्ग पर सैकड़ों ग्रामीणों ने पूर्व प्रधान रामकरण चौहान के नेतृत्व में अंडरपास बनाने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और जिलाधिकारी को पत्र लिखकर अंडरपास बनवाने की मांग किया। कोपागंज भिखारीपुर मार्ग पर पचासो गांव कोपागंज बाजार से जुड़ा हुआ है तथा इस मार्ग पर 24 घंटे आवागमन लगी रहती है। इस मार्ग के बंद हो जाने से ग्रामीणों को अत्यंत परेशानी का सामना करना पड़ेगा। बताते चलें कि ग्राम सभा काछीकला में फोरलेन बाईपास बनने के कारण कोपागंज से भिखारीपुर होते हुए घोसी आजमगढ़ जाने वाली मार्ग को बंद कर 500 मीटर की दूरी पर स्थित कोपागंज कुर्थीजाफरपुर अंडरपास से घुमाते हुए जोड़ दिया है। ग्रामीणों के साथ साथ पूर्व प्रधान रामकरन चौहान का कहना है कि भिखारीपुर मार्ग बंद करके कुर्थीजाफरपुर अंडरपास से जोड़ने पर एक अंधा मोड़ बन गया है जिससे चलते आये दिन दुर्घटना होती रहती है। कहा कि फोरलेन निर्माण के दौरान एन एच आई अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को इस मार्ग पर अंडरपास बनाने का आश्वासन दिया गया था उसके बाबजूद भी मार्ग बंद करते हुए 500 मीटर की दूरी पर दूसरे अंडरपास से जोड़ दिया गया। शुक्रवार को इस मार्ग पर अंडरपास बनाने की मांग को लेकर कई गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों ने पूर्व प्रधान रामकरन चौहान के नेतृत्व में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही साथ केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और जिलाधिकारी अमित बंसल को पत्र लिखकर अंडरपास बनवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें