फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत सामग्री को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबारी। मधुबन तहसील क्षेत्र के दुबारी ग्राम पंचायत के हरिलाल पुरवा के बाढ़ पीड़ितों ने रविवार को राहत सामग्री न मिलने सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि प्रशासन की तरफ से राहत सामग्री वितरण के दौरान हरिलाल पुरवा के 200 बाढ़ पीड़ितों के परिवारों को राहत सामग्री नहीं वितरित की गई। सभी पुरवों को नाव से राहत सामग्री वितरण किया गया और हरिलाल पुरवा के बाढ़ पीड़ितों को चार किमी दूर मोलनापुर राहत सामग्री के लिए बुलाया गया। इस दौरान सत्ता पक्ष के कार्यकर्ताओं ने अनदेखी की। राजस्व विभाग की तरफ से राहत सामग्री उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया था। अब राहत सामग्री वितरण करने में हीलाहवाली की जा रही है। प्रदर्शन करने वालों में सुनील कुमार राम, बचन मौर्य, उदयभान गौड़, बबलू, भीमल सहानी, हरि सहानी, झपटी गौड़, जयमंगल यादव, रामभवन, रामसरन मौर्य, जगत नारायण चौहान, चंद्रिका यादव, अनिल यादव, रामाकांत, हरिवंश चौहान, अशोक गौड़ आदि आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें