फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजलीकर्मियों, जूनियर इंजीनियरों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। निजीकरण के विरोध के साथ अन्य मांगों को लेकर विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वावधान मेें बिजली कर्मियों तथा जूनियर इंजीनियरों ने मंगलवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया। हालांकि प्रदेश सरकार ने प्रदर्शन करने पर कर्मचारियों पर मीसा लगाने की चेतावनी दिया था। इसके बाद भी ऊर्जा क्षेत्र में कार्यरत जूनियर इंजीनियरों और अन्य बिजली कर्मचारियों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारी हाथों में विभिन्न तरह के लिखे स्लोगन की तख्तियां लिए थे। जनपद संयोजक सूर्यदेव पांडेय ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के प्रस्ताव को वापस लिया जाए। कहा कि यदि पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण का प्रस्ताव वापस न लिया गया तो प्रदेश के तमाम बिजली कर्मचारी, जूनियर इंजीनियर प्रांतव्यापी आंदोलन करेंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रबंधन तथा सरकार की होगी। कहा कि बिजली कर्मचारियों, अभियंताओं के निजीकरण संबंधी मांगों पर शीर्ष ऊर्जा निगम प्रबंधन द्वारा द्विपक्षीय वार्ता के माध्यम से कर्मचारियों तथा अभियंताओं की निजीकरण वापस लेने की मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने के बजाय तरह-तरह की उत्पीडनात्मक धमकिया दी जा रही है। यदि किसी भी कर्मचारी अथवा अभियंता का शांतिपूर्ण प्रदेशव्यापी आंदोलन के कारण कही भी उत्पीडनात्मक कार्यवाही की गई तो संघर्ष समिति उसी क्षण सीधी कार्यवाही के लिए विवश होगा। कहा कि केंद्रीय संयुक्त संघर्ष समिति की बुुधवार को अनिश्चितकालीन विरोध सभा स्थगित रहेगी। पुन: तीन सितंबर से अनिश्चितकालीन विरोध सभा जारी रहेेगी। इस अवसर पर रविंद्र सिंह यादव, संजय कुमार, मुकेश कुमार, बीरबहादुर, प्रदीप सिंह, संजय यादव,महेंद्र राय, अनिल यादव, सोनू गुप्ता, सूर्यप्रताप आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें