फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित बस्ती के लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
कोपागंज के ग्राम सभा देवकली विशुनपुर में गंदे पानी को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : MAU
विज्ञापन
कोपागंज। क्षेत्र के देवकली विशुनपुर गांव में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मुन्नू राम के विरुद्ध प्रदर्शन कर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि दो वर्षो से मुख्य सड़क पर नाली का गंदा पानी और कीचड़ फैला हुआ है। गांव के लोगों ने पांच फरवरी तथा दो जुलाई को संपूर्ण समाधान दिवस में दिया गया था। इसके अलावा जिलाधिकारी से ग्राम प्रधान द्वारा वर्ष 2017 में बिना नाली पटिया मरम्मत कार्य कराए ही दो लाख 40 हजार के भुगतान की जांचऔर गंदे पानी की निकासी के लिए 282 नंबर के पोखरी का सीमांकन की मांग की थी लेकिन कोई जांच नहीं हुई और सीमांकन हुआ लेकिन कोई बेदखली नहीं हो पाई। चेताया कि समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदांलन तेज किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में मंजू, आशा, सरिता, शीला, शीतल, चंद्रकला,रविंद्र, पतिराम, महेंद्र, अनिल, सूर्यभान, हरीलाल, सतिराम, जनार्दन, राजकुमार, दीपक, वीरेंद्र, आनंद, सुनील आदि मौजूद रहे। ग्राम प्रधान पूनम देवी ने बताया कि गाटा संख्या 282 पोखरी को कुछ लोगो ने अतिक्रमण कर लिया गया है। नापी कराकर शासन को रिपोर्ट प्रेषित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें