फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों, किसानों ने मुआवजा को लेकर किया धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर भूमि अधिग्रहण का उचित भुगतान की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन करते प्रगतिशील व्यापार - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति तथा प्रगतिशील व्यापार मंडल के नेतृत्व में बढुआ गोदाम बाजार के किसानों, व्यापारियों ने मुआवजा में हुई गड़बड़ी और कटौती के खिलाफ जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया।साथ ही प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा। धरने को संबोधित करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता अर्चना उपाध्याय ने कहा कि बढुआ गोदाम के किसान-व्यापारी अपने हक हिस्से की बात करते हैं तो सरकार इनकी समस्या को सुनने को तैयार नहीं है। महंगाई आर्थिक बदहाली ने हमारे बैंकों को कंगाल बना दिया है। बड़े पूंजीपतियों के कर्जे का एनपीए बढ़ता जा रहा है। देश का अन्नदाता किसान के आत्महत्या में कमी नहीं आ रही है। बेरोजगारी अपने 45 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है,कोई बाहरी निवेशक देश में पूंजी लगाने नहीं आ रहा है,जो भी सरकारी संस्थान हैं उनको औने पौने दामों पर बेचा जा रहा है। देश का रिजर्व खजाना खत्म किया जा रहा है। पूरा देश आर्थिक संकट में फंस गया है। प्रगतिशील व्यापार मंडल के शिवमूरत गुप्ता ने कहा कि 22 अक्तूबर 18 से हम व्यापारी किसान लगातार अपने मुआवजे की गड़बड़ी और कटौती के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं लेकिन यह जिला प्रशासन केवल हम व्यापारी किसानों को आश्वासन पर आश्वासन दे रहा है इनके आश्वासन से किसान व्यापारियों का विश्वास उठ गया है। इसलिए आज हम फिर आंदोलन के रास्ते पर जाने को मजबूर हैं। धरना प्रदर्शन को साहित्यकार जयप्रकाश धूमकेतु,कलेक्ट्रेट बार के पूर्व अध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह एडवोकेट,किसान सभा के नेता राम कुमार भारती,भाकपा (माले)के जिला सचिव कामरेड बसंत कुमार सीपीआई के नौजवान नेता फखरे आलम ने भी संबोधित किया। धरने को फेकू, जंग बहादुर, रामधनी गुड्डू गुप्ता, रामदीन, विजय गुप्ता, अवधेश गुप्ता, श्रीकृष्ण, दिवाकर, रामप्रवेश, राम अवध आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें