फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau: रिहायशी मकान में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने छापा मारकर तीन युवतियों समेत पांच को पकड़ा

Thu, 22 Jun 2023 06:09 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क,मऊ

सार

मऊ नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हनुमान नगर स्थित एक मकान में पुलिस ने छापा मारकर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। पुलिस जब मकान के अंदर गई तो वहां का दृश्य देखकर हैरान रह गई। तीन युवतियों समेत पांच लोगों को मौके से पकड़ा गया। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ शहर के हनुमान नगर स्थित रिहायशी मकान में छापा मारकर पुलिस ने देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। इस दौरान आपत्तिजनक हाल में मिले तीन युवतियों और दो युवकों को पकड़ा गया। पुलिस सभी को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई में जुटी है। शहर कोतवाली क्षेत्र के भीटी हनुमान नगर स्थित एक घर में लंबे समय से देह व्यापार का कारोबार चल रहा था।

विज्ञापन


सूचना के आधार पर गुरुवार को सीओ सिटी धनंजय मिश्रा के नेतृत्व में शहर कोतवाली पुलिस और महिला पुलिस की टीम ने छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने दो युवक और तीन महिलाओं को पकड़ा। इसमें दो गाजीपुर जिले की निवासी हैं। पुलिस ने सभी को हिरासत में लिया और शहर कोतवाली ले आई।

इस मामले में सभी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई में जुटी है। सीओ सिटी धनंजय मिश्रा ने बताया कि छापे के दौरान तीन महिला और दो पुरुषों को अनैतिक कार्य में पकड़ा गया है। इस मामले में पुलिस उचित कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

शक तो बहुत दिन से था

पुलिस फोर्स द्वारा एक मकान पर छापे के बाद ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्रित हो गए। हर कोई के जुबान पर केवल छापे की बात थी। कोई दबे जुबान पर बोल रहा था शक था कि कुछ गलत हो रहा है, लेकिन कभी पता नहीं चल सका। उधर इस घटना के बाद से लोगों में नाराजगी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें