फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: गांजा तस्करों की सात करोड़ की संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के छह स्थानों पर लगभग सात करोड़ की अचल संपत्ति को जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रशासन ने कुर्क कर दिया। पुलिस के अनुसार, कोपागंज थानाक्षेत्र के रईसा निवासी संतोष जायसवाल एवं उसके बेटे रवि और राहुल एवं भाई संजय जायसवाल गिरोह बनाकर अपराध और गांजा का कारोबार करते थे। इन पर थाना कोपागंज में गैंगस्टर सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज है। संतोष जायसवाल ने अपने लोगों के साथ मिल कर गांजा तस्करी की कमाई से मधुबन में संपत्ति बनाई है। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने अबैध तरीके से अर्जित संपत्ति को कुर्क करने का आदेश दिया था। उपजिलाधिकारी मनोज कुमार तिवारी के नेतृत्व में सीओ उमाशंकर उत्तम , तहसीलदार संजीव यादव, नायब तहसीलदार अभिजीत प्रताप सिंह,कोपागंज थाना प्रभारी अमित कुमार तिवारी और पुलिस बल के साथ मधुबन के हिराजपट्टी में संजय जायसवाल के नाम दर्ज मकान, उफरौली में नीलम के नाम मकान, बहरामपुर में ममता जायसवाल, राहुल जायसवाल एवं रवि जायसवाल के मकान, वाहन को कुर्क कर दिया। पुलिस ने मुनादी कराते हुए नोटिस भी चस्पा किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें