मऊ। गैंगेस्टर एक्ट के तीन आरोपियों की संपत्ति कुर्क की जाएगी। मंगलवार को जिलाधिकारी अरुण कुमार ने इसका निर्देश जारी किया है। डीएम ने सरायलंखसी थाना क्षेत्र के इमिलया चांदमारी निवासी धर्मेंद्र मौर्या की अपराध से अर्जित धन से खरीदी गई टाटा सूमो जिसकी कीमत करीब एक लाख रुपये है, उसे कुर्क करने का निर्देश दिया। वहीं वाराणसी जिले के सारनाथ थाना क्षेत्र के लेढुपुर निवासी मुन्ना यादव की 35 हजार की बाइक और महेंद्र सोनकर निवासी हालीमाबाद थाना मोहम्मदाबाद गोहना की 80 हजार रुपये की कार को कुर्क करने का निर्देश दिया है। तीनों के खिलाफ संबंधित थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं।