फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: अविलंब कराई जाए खंड शिक्षा अधिकारियों की पदोन्नति

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। खंड शिक्षा अधिकारी संघ उत्तर प्रदेश ने बृहस्पतिवार को खंड शिक्षा अधिकारियों की पदोन्नति, वेतन विसंगति आदि मांगें उठाई। इसको लेकर प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अशोक कुमार को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा समस्त विभागीय कार्यों एवं विभागीय योजनाओं को समय से पूर्व किए जाने के लिए शासन विभाग के मंशा के अनुसार पूर्ण निष्ठा एवं मनोयोग से कार्य किया जा रहा है । लेकिन कुछ समय से खंड शिक्षा अधिकारी संवर्ग के विरुद्ध विभिन्न माध्यमों से हतोत्साहित किया जाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके कारण कार्य क्षेत्र में विभागीय अनुशासन बनाए रखने में अत्यंत ही असहज स्थिति उत्पन्न हो रही है। लोक सेवा आयोग से चयनित वर्ष 1988 और 1995 बैच के खंड शिक्षा अधिकारियों की न तो अब तक कोई पदोन्नति की गई, नहीं विभाग द्वारा इस संबंध में कोई ठोस कार्रवाई की गई। इस विसंगति के कारण अधिकांश खंड शिक्षा अधिकारी मूल पद से ही सेवानिवृत्त होने पर अत्यंत हतोत्साहित एवं हीन भावना से ग्रस्त है। खंड शिक्षा अधिकारियों की पदोन्नति अविलंब कराई जाए। साथ ही चेताया कि इनकी मांगो पर विचार न किया गया तो 17 अप्रैल को संघ का एक दिवसीय सांकेतिक धरना पर रहेगा। इस मौके पर संघ के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामपाल, उपाध्यक्ष राम प्यारे राम, महामंत्री संजीव कुमार सिंह, संयुक्त मंत्री सुनील कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष रवि प्रकाश, मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें