फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बाबा साहेब की 123वीं जयंती पर जगह-जगह निकली शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में जगह-जगह संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 123वीं जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गयी। विभिन्न जगहों पर निकली झांकी और रैली में लोग झूमते दिखे। इस दौरान कई जगहों पर गोष्ठियों का आयोजन किया गया। जिसमें बाबा साहब के व्यक्तित्व पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के पुस्तकालय भवन में अवनीश कुमार गौतम की अध्यक्षता में शुक्रवार को गोष्ठी का आयोजन कर बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की 132 वीं जयंती मनाई गई। इस दौरान अधिवक्ताओं ने डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया तथा वक्ताओं ने बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए भारतीय संविधान के निर्माण में किए गए योगदान की सराहना किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री हरिद्वार राय ने किया। इस अवसर पर दारोगा सिंह, एडीजीसी अनिल कुमार सिंह, सत्येंद्र बहादुर सिंह, बृजभान पाल, विनोद कुमार सिंह, नागेंद्र राय, मनोज कुमार सिंह, बृजभान मल्ल विसेन आदि सभी अधिवक्ता उपस्थित रहे। घोमी: नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर लोगों ने झांकियां और जुलूस निकालकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर डॉ. भीमराव आंबेडकर आदि महापुरुषों की सजी झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मझवारा मोड़, ब्लाक, तहसील, बस स्टेशन, बड़ागांव भरौटी होते हुए वापस नगर में आकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में शामिल लोग जय भीम, बाबा साहेब अमर रहे आदि नारे लगा रहे थे।इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से एसडीएम सुरेश कुमार, कोतवाल अनिलचंद तिवारी आदि पुलिसकर्मी साथ साथ चल रहे थे। इसी क्रम में तहसील सभागार में एसडीएम सुरेश कुमार की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ। मौजूद लोगों ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। एसडीएम सुरेश कुमार ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिला कर उनको मुख्यधारा में जोड़ना ही बाबा साहेब को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर तहसीलदार संजीव यादव, नायब तहसीलदार राघवेश मणि त्रिपाठी, विपिन कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
मझवारा: ग्रामसभा पवनी में शुक्रवार को विजयशंकर की अध्यक्षता में धूमधाम से डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस दौरान सुबह से ही पूजा पाठ व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर विजयशंकर ने कहा कि बाबा साहेब द्वारा लिखित संविधान ने हमें मूल अधिकारों के साथ वोट देने का अधिकार दिया। इस अवसर पर राहुल कुमार, धीरज कुमार, बुद्धि सागर, सौरभ कुमार, रामजीत आदि लोग मौजद रहे। दोहरीघाट: पूर्वांचल रामलगन इंटर कॉलेज में शुक्रवार को बड़े धूमधाम डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस दौरान शिक्षकों और बच्चों ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित कर नमन किया। इस दौरान प्रधानाचार्य शिवचंद प्रजापति ने छात्र-छात्राओं को बताया कि बाबा साहेब ने एक छोटे परिवार से होते हुए भी अनेकों उपलब्धियां हासिल कीं। इस अवसर पुष्पेंद्र महावीर, महफूज, शिप्रा, किरण, चिंता, सरोज, निकिता आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें