फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: निजी अस्पतालों को भी कराना होगा ब्लड बैंक में एलाइजा की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। डेंगू की पुष्टि के लिए हर मरीज को एलाइजा जांच अनिवार्य कर दिया गया है। किट की जांच में किसी भी मरीज के पाजिटिव मिलने के बाद उसके कन्फर्मेट्री जांच होगी। जनपद में यह जांच जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में हो रही है। विभाग की तरफ से जिले के सभी सीएचसी पर करीब 200 किट और पीएचसी पर 50 किट दिए गए हैं। जबकि निजी अस्पताल अपनी किट से जांच कर रहे हैं। निजी अस्पतालों को भी एलाइजा की जांच अनिवार्य रूप से ब्लड बैंक में ही कराना होगा।
विज्ञापन

आम तौर पर निजी अस्पतालों में रक्त की जांच में डेंगू बताकर मरीज का उपचार शुरू कर दिया जाता है। अब बिना एलाइजा की जांच के किसी भी मरीज का डेंगू के नाम पर उपचार नहीं किया जाएगा। विभाग की तरफ से किसी भी मरीज को बुखार होने पर डेंगू के लक्षण मिलने पर पहले उसकी किट से जांच कराई जाएगी। किट में पाजिटिव मिलने के बाद उस संदिग्ध की भी जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में जांच होगी।

सरकारी और निजी अस्पताल में किट की जांच में पाजिटिव मिलने के बाद सभी की एलाइजा की जांच अनिवार्य कर दिया गया है। यह जांंच जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में हो रही है। स्वास्थ्य केंद्रों पर किट उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- बेदी यादव, जिला मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें