फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिन में 20 से 40 रूपए तक बढ़े भाव,थाली से गायब हुई सब्जियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। अक्टूबर माह में बेमौसम बारिश होने से सब्जियों के दामों में काफी उछाल देखने को मिल रहा है। मंडियों में सब्जियों की आवक कम हो गई है। 15 दिन पूर्व जिन सब्जियों के भाव 40 रुपये थे वह सीधे 60 रुपये किग्रा के भाव से बिक रही है। तेजी से बढ़े सब्जियों के भाव से आमजन सबसे ज्यादा परेशान हैं। नगर के रौजा के सब्जी विक्रेता नियाज का कहना है कि बेमौसम बारिश से सब्जियों के दाम में तेजी से उछाल आया है। आगामी एक माह तक इनके दाम में कमी आने की कोई संभावना ही नहीं है। क्योंकि ठंड वाली सब्जियां अभी तैयार ही नहीं हुई हैं। सब्जी किसानों की मानें तो पहले की तुलना में खेतों से इस समय काफी कम सब्जी निकल रही है। जिससे मंडियों में मांग के अनुसार सब्जी बहुत कम पहुंच रही है। जो सब्जियां पहुंच भी रही है तो वह ऊंचे दामों पर बिक रही हैं। आलू, प्याज, बैगन, करैला, भिंडी, टमाटर आदि के भाव में 20 से लेकर 30 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। इसका प्रभाव सीधे आम जनता पर पड़ रहा है। उनके थाली से सब्जियां गायब हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें