फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगाइयों के साथ खड़ी रहती थीं पिछली सरकारें : भूपेंद्र चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछली सरकारें दंगाइयों के साथ खड़ी रहती थीं। केंद्र की नरेंद्र मोदी और यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने हर वर्ग का विकास किया है। इसके कारण आज जनता में भाजपा की लहर चल रही है। यह बातें मंगलवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने अमिला मंडल में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहीं।
विज्ञापन

कहा कि भाजपा में परिवारवाद नहीं है, लेकिन सपा मुलायम के बाद अखिलेश और अब डिंपल पर आकर रुक गयी है। वहां एक ही परिवार के लोग अध्यक्ष पद पर काबिज हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीति सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण है, जबकि सपा की नीति गुड़ागर्दी, अपराध, परिवारवाद और तुष्टिकरण की है।
जिन सरकारों में संकट मोचन मंदिर, अयोध्या, लखनऊ कचहरी में विस्फोट हुए थे, आरोपियों के मुकदमों को तत्कालीन सरकारों ने वापस लिया था। उन्होंने कहा कि गुड़ागर्दी, दहशत और अपराध के ताबूत पर कील ठोकने के भाजपा को वोट दीजिए। आज देश और प्रदेश विकास पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहे है, आपका भाजपा को वोट विकास की गति को और तेज करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें