विकास भवन सभागार में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारयोजित कार्यशाला में नाटक का मंचन कर परि?
- फोटो : MAU
मऊ। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से सोमवार को विकास भवन के सभागार में जिले के सभी पर्यवेक्षकों की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिसमें गर्भावस्था के दौरान तैैयारी, नवजात शिशु की देखभाल और परिवार नियोजन विषय पर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण देते हुए सीडीपीओ राधेश्याम पाल ने बताया कि गर्भावस्था से ही बच्चों के स्वास्थ्य की देखभाल सही रूप से प्रारम्भ कर दी जाये तो भविष्य में उनके अस्वस्थ होने की संभावनाएं नगण्य हो जाती हैं, इसलिये गर्भावस्था से 2 वर्ष तक के बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए, जिससे बच्चे कुपोषित न होने पाएं। वहीं, सीडीपीओ दिनेश राजपूत ने पर्यवेक्षकों को गर्भावस्था के दौरान गर्भवती महिलाओं के पोषण आहार, प्रसव के बाद नवजात की देखभाल, छोटे परिवार के लिए परिवार नियोजन कार्यक्रम के अलग -अलग तरीकों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। कार्यशाला के समापन पर पर्यवेक्षक डॉ. गीता तिवारी, पानमती, द्वारा नाटक का मंचन कर परिवार नियोजन के बारे में जानकारी दी। जिससे जिले के सभी पर्यवेक्षक अपने- अपने क्षेत्र के आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां इससे महिलाओं को जागरूक कर सकें। कार्यशाला में सीडीपीओ अश्वनी कुमार राय, पारितोष पांडेय, अजय राय, अरविंद्र कुमार, गीता तिवारी, आशा सिंह, निलीमा श्रीवास्तव, सरस्वती देवी आदि मौजूद रहीं।