फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: अंतिम दौर में ईद की तैयारी, बाजारों में चहल-पहल बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। ईद पर्व में कुछ दिन ही शेष रह गए हैं, लेकिन ईद की तैयारी अंतिम दौर में पहुंच गई है। बाजार में चहल-पहल बढ़ गई है। खाने, पहनने से लेकर इत्र तक की खरीद हो रही है। महंगाई के बाद भी रोजेदारों में उत्साह का माहौल नजर आया। मुस्लिम धर्म के सबसे बड़े त्योहार ईद को लेकर उत्साह हर ओर दिख रहा है। कपड़े की दुकानों पर खरीद के लिए लंबी कतारें लग रही हैं। परिवार के छोटे-बड़े सभी सदस्यों के लिए नए कपडे की खरीद को लेकर सुनी पड़ी दुकानों पर कारोबारियों की बांछे खिल गई हैं। दुकान पर काम करने वाले लोगों की संख्या बढ़ा दी गई है।नगर के सहादतपुरा, मुुंशीपुरा, सिंधी कालोनी, चौक, मिर्जाहादीपुरा, औरंगाबाद, भीटी सहित जिले के मधुबन, घोसी, सूरजपुर, मुहम्मदाबादगोहना, घोसी, चिरैयाकोट, वलीदपुर, कोपागंज सहित विभिन्न बाजारों में चहल-पहल त्यौहार के उत्साह का पैमाना बन रहे हैं। खरीद के लिए घर की महिलाओं के साथ बच्चों का भी उत्साह त्योहारी खुशी का साफ एहसास करा रहा है। कारोबारियों ने ईद की संभावित मांग का आकलन कर एक माह पूर्व ही दुकानों को सजा दिया था। अब त्योहार ज्यों-ज्यों करीब पहुंच रही है तो बाजार में आवाजाही बढ़ गई है। साड़ी, पैंट, शर्ट, कुर्ता, पायजामा, टोपी, तौलिया, चूड़ी, अलता, सेवई, चीनी, काजू, किसमिस की खरीद में मशगूल परिवारीजन खुलकर खरीद कर रहे हैं। महंगाई त्योहार पर बेदम साबित हो रही है। बाजार में भीड़ बढ़ने से सड़कें तंग हो गई है।आवाजाही में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। खरीद के लिए महिलाएं घर से उत्साहित मन से बाहर निकल रही हैं। डाइफ्रुट विक्रेता इकबाल अहमद का कहना था कि पिछले वर्ष के मुकाबले बिक्री बढ़ी है। इस बार अच्छा कारोबार का अनुमान है। साड़ी कारोबारी सुरेश कल्यानिया का कहना है कि सिल्क, काटन साड़ियों की डिमांड है। कारोबार अच्छा होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें