फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतीक क्रिकेट एकेडमी ने जीता उद्घाटन मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। क्रिकेट एसोसिएशन मऊ के तत्वावधान में रविवार को जिला क्रिकेट लीग प्रतियोगिता का शुभारंभ कस्बा के नार्मल मैदान पर हुआ। उद्घाटन मैच में प्रतीक क्रिकेट एकेडमी मऊ ने चंदन क्रिकेट क्लब मुहम्मदाबाद गोहना को पांच विकेट से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। उद्घाटन मैच चंदन क्रिकेट क्लब मुहम्मदाबाद गोहना ने टास जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवरो में 173 रन बनाए। टीम की तरफ से विशाल ने सबसे अधिक 33 रन बनाए जबकिआतेश ने 31 रनों का योगदान किया। मऊ की तरफ से गेदबाजी करते हुए विनय, गामा, अमित व कृष्णा ने दो दो विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी प्रतीक क्रिकेट अकादमी ने जीत के लिए निर्धारित 174 रनों का लक्ष्य 19 ओवर में ही प्राप्त कर लिया। टीम की तरफ से बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अभय ने 48 और यशराज ने 40 रन बनाया जबकि विनय ने नाबाद 40 रन का योगदान किया। चंदन क्लब की तरफ से चंदन क्लब की तरफ से ऋषभ ने दो विकेट लिया। इसके पहले मैच का उद्घाटन कस्बा निवासी समाजसेवी शादाब खान ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिनाथ सिंह, उपाध्यक्ष अबुल ऐश, सचिव पूर्व हॉस्टल खिलाड़ी नसरुद्दीन आदि उपस्थित रहे। अंपायर अनुज यादव और सूर्यांश प्रजापति था स्कोरर विद्यासागर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें