फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: कोपागंज एसओ बने प्रमोद, रानीपुर की कमान दलप्रताप को

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने रविवार की देर शाम कई थानाें के प्रभारी बदल दिए।
विज्ञापन

सरायलखंसी एसओ हरिशंकर सिंह को प्रभारी डीसीआरबी बनाया गया है। निरीक्षक सौरभ राय को अपराध शाखा हलधरपुर से सरायलखंसी भेजा गया है। वहीं, सोनू कुमार को निरीक्षक अपराध सरायलखंसी को इसी पद पर शहर कोतवाली में भेजा गया है। निरीक्षक सुदेश सिंह को डीसीआरबी से निरीक्षक अपराध शाखा घोसी तथा राजेश यादव को निरीक्षक अपराध कोतवाली से क्राइम ब्रांच भेजा गया है।
विज्ञापन

वहीं, उप निरीक्षक प्रमोद सिंह को थानाध्यक्ष रानीपुर से इसी पद पर कोपागंज तो प्रभारी चौकी भीटी दलप्रताप सिंह को थानाध्यक्ष रानीपुर बनाया गया गया। वहीं, कोपागंज थानाध्यक्ष अमित मिश्र को एसओजी व सर्विलांस सेल और राजेश प्रभाकर को थाना घोसी से थानाध्यक्ष हलधरपुर बनाया गया है। ओमप्रकाश पांडेय को पुलिस लाइन से वरिष्ठ उप निरीक्षक दोहरीघाट जबकि उप निरीक्षक मनोज कुमार सिंह को थाना घोसी से सरायलखंसी भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें