फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 8 लाख के गबन में प्रधान का पावर सीज, 3 महिला सदस्यों की टीम चलाएगी ग्राम पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। घोसी तहसील के ग्राम पंचायत इटौरा डोरीपुर में 8 लाख की वित्तीय अनयिमितता पर ग्राम प्रधान अनुपमा राजभर के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकारों पर डीएम ने रोक लगा दी है। ग्राम पंचायतों में विकास कार्य में रूकावट न हो उसके लिए तीन सदस्यों वाली समिति गठित की दी है, जो कि ग्राम पंचायत के कार्यों का संचालन करेगी।
विज्ञापन

बतातें चलें कि घोसी तहसील के इटौरा डोरीपुर की ग्राम प्रधान द्वारा ग्राम पंचायत में किए गए विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत की एक ग्रामीण ने की थी। प्रशासन ने जब इसकी जांच कराई तो 8 लाख रुपयों की अनियमितता सामने आई थी, इसमें प्रधान को दोषी मानते हुए जिलाधिकारी ने उनके वित्तीय एवं प्रशासनिक कार्यों पर रोक लगा दी थी। अब ग्राम पंचायत के संचालन के लिए डीएम ने तीन सदस्यों वाली कमेटी का गठन किया है। इसमें लालती, रमिता और उर्मिला को शामिल किया है। इस समिति में शामिल तीनों महिलाएं अब ग्राम पंचायत के सदस्य का सभी कार्यों का संचालन करेगी। इस प्रकार एक साल से अधिक समय से विवादित चल रहे मामले का पटाक्षेप हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें