फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 15 हजार का ईनामी गोलीकांड के आरोपी प्रधान ने कोर्ट में किया सरेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। कोतवाली घोसी क्षेत्र के मुंगेसर गांव में रास्ते के विवाद में रिवाल्वर से दो युवकों को गोली मारने वाले मुख्य आरोपी मुंगेसर के ग्राम प्रधान मारकंडेय राय ने बुधवार को पुलिस को चकमा देते हुए सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया। सीजेएम डा. कृष्ण प्रताप सिंह ने न्यायिक अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया। आरोपी प्रधान पर एसपी ने 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। वहीं इस घटना में शामिल सात आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते शनिवार को घोसी के मुंगेसर गांव में सड़क के विवाद में प्रधान मारकंडेय राय और उनके परिवार के आठ लोगों ने गांव के ही राजनाथ के परिवार पर हमला कर दिया था। जहां आरोपी प्रधान ने लाइसेंसी पिस्टल से फायर किया था। इसमें राजनाथ के बेटे सौरभ और गांव के रहने वाले अनुराग को गोली लगी थी। दोनों घायल हो गए थे। मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को बीते रविवार को घोसी से पकड़कर चालान कर दिया। लेकिन मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर रहा। इसे लेकर क्षेत्राधिकारी घोसी दिनेशदत मिश्रा ने एसपी को अपनी रिपोर्ट भेजी थी। जिसके बाद सोमवार को फरार आरोपी मारकंडेय राय की गिरफ्तारी को लेकर 15 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें