फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: इसहाकपुर में बिजली संकट, धान की फसल सूखने का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक क्षेत्र के इसहाकपुर बखरिया गांव में पिछले एक सप्ताह से बिजली संकट बना हुआ है। किसानों को रोजाना मात्र दो से तीन घंटे ही बिजली मिल रही है। इससे खेतों में खड़ी धान की फसल को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है और उसके सूखने का खतरा बढ़ गया है। बिजली आपूर्ति बाधित होने से नलकूप और ट्यूबवेल नहीं चल पा रहे हैं। किसानों रामसेवक यादव, रामशकल, मोहन कुमार, जगदीश यादव और रामवृक्ष ने बताया कि इस समय धान की फसल को सिंचाई के लिए पानी की सबसे अधिक जरूरत है। उनका कहना है कि समय पर पानी नहीं मिला तो फसल में लगी लागत और मेहनत बर्बाद हो जाएगी। इस संबंध में विद्युत उपकेंद्र रतनपुरा के अवर अभियंता अर्जुन कुशवाहा ने बताया कि बिजली लाइन पर आवश्यक कार्य चलने के कारण कटौती हो रही है। कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें