मऊ। विश्वकर्मा जयंती पर इस वर्ष कल कारखाने में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ तो लोग पूजन कर सकते हैं, लेकिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं कर सकते। कोरोना संक्रमण काल को देखते हुए शासन ने से जारी आदेश का जिले में अनुपालन कराया जाएगा। विश्वकर्मा पूजन के अवसर पर रेलवे के साथ रोडवेज की तरफ से हर वर्ष भगवान विश्कर्मा की प्रतिमा स्थापित कर पूजन किया जाता है। इस दौरान अनेकों स्थान पर लोग रंगारंग के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करते है। लेकिन संक्रमण को देखते हुए इस वर्ष सिर्फ भगवान विश्वकर्मा की पूजा की जा सकेंगी। पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने बताया कि रेलवे के साथ अन्य ने इस बार प्रतिमा स्थापना करने से इंकार कर दिया है। बोले शासन से जारी गाइड लाइन के अनुसार सिर्फ पूजन आदि किया जा सकता है। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखना होगा।