मऊ। प्राविधिक शिक्षा परिषद की तरफ से पालीटेक्निक की सेमेस्टर परीक्षाएं 22 मार्च से शुरू होंगी। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिले में तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा मेें लगभग 3500 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिले में एक राजकीय पालीटेक्निक कालेज सहित पांच मान्यता प्राप्त पालीटेक्निक कालेज हैं। संक्रमण की स्थिति सामान्य होने के बाद शासन स्तर से सेमेस्टर परीक्षा की तिथि घोषित होने के बाद तैयारी तेज हो गई है। परीक्षाएं 22 मार्च से शुरू होकर सात अप्रैल तक होंगी। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में 3500 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा केंद्रों पर वायस रिकार्डर युक्त सीसीटीवी कैमरा सहित सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। स्टेटिक मजिस्ट्रेट, स्टेटिक आब्जर्बर के तैनाती की प्रक्रिया चल रही है। राजकीय पालीटेक्निक कालेज के प्रधानाचार्य भूपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि तीन परीक्षा केंद्रों पर 3500 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को हर हाल में नकलविहीन संपन्न कराया जाएगा।