प्रदेश सरकार के तीन साल पूरे होने पर कलेक्ट्रेट में सरकार की उपब्धियों और मऊ में विकास कार्यों की
- फोटो : MAU
मऊ। प्रदेश में भाजपा सरकार के तीन वर्ष पूरा होने पर प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री सुरेश पासी ने कलेक्ट्रेट सभागार में सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। कहा कि प्रदेश में सुशासन के तीन साल बेहतरीन रहे। मुख्यमंत्री ने अपने कार्यकाल में राष्ट्रीय स्तर पर अपने आयामों को स्थापित करने में सफल रहे। कहा कि सरकार ने अपने तीन वर्ष के कार्यकाल में कृषि से लेकर किसानों को उत्तम सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने का काम किया। इस दौरान नहरो/नलकूपों से सिंचित क्षमता 79.03 लाख हेक्टेयर हो गई है। साथ ही 22 नए सरकारी नलकूप लगाए गए। इस दौरान जिले के दो लाख 62 हजार 579 किसानों को किसान सम्मान निधि योजना के तहत 118.16 करोड़ की धनराशि उनके खाते में भेेजी गई। सरकार ने सबसे बड़ा तोहफा पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का दिपावली पर देंगी। इससे मऊ के साथ पूर्वांचल के अन्य कई जिलों में विकास की गति बढ़ जाएगी। लखनऊ से बलिया के बीच 341 किमी लंबा यह एक्सप्रेस वे बनेगा। मऊ जिले की सीमा में यह सड़क 26.4 किलोमीटर होकर गुजरेगी। बोले तीन वर्षो के दौरान जिले में 185.88 किमी लंबी सड़क का निर्माण प्रदेश सरकार की तरफ से किया गया। आवास योजना में पीएम आवास ग्रामीण योजना के तहत 14321 लोगों को तथा शहरी योजना के तहत 5376 लोगों को आवस दिया गया है। बोले कौशल विकास मिशन में रोजगार उपलब्ध कराकर प्रदेश सरकान ने राष्ट्रीय स्तर पर कीर्तिमान स्थपित किया है। 03 वर्षो में इस योजना के तहत 4440 लोगों केे प्रशिक्षित कर रोजगार दिया गया। साथ ही 25 मेला का आयोजन कर युवाओं को रोजगार दिलाया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में प्रभारी मंत्री सुरेश पासी की अध्यक्षता में आयोजित सुशासन के तीन साल कार्यक्रम में जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने मिशन पहचान की जनपद स्तरिय टापर बालिका को सम्मानित कराया। सम्मानित बालिका राधा यादव बेसिक शिक्षा के अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय दौलसेपुर की कक्षा आठ की छात्रा है। राधा यादव ने बेसिक शिक्षा में मिशन पहचान से होने वाले लाभ के बारे में सभागार में उपस्थित लोगों को बताया। साथ ही कम्पोजिट विद्यालय रणवीरपुर की कक्षा 6 की छात्रा शिवांगी ने कन्या सुमंगला योजना के लाभ बताए। इसके अलावा स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सुनीता सिंह, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गीता पांडेय के साथ एक एएनएम को भी प्रभारी मंत्री ने बेहतर काम करने के लिए सम्श्मानित किया। बोले कार्य के प्रति लगन होने से सफलता मिलती है। उन्होंने सम्मानित कर्मचारियों छात्रों के विभागाध्यक्ष को भी सराहा।