मऊ। मधुबन थाना क्षेत्र के चक्की मुसाडोही में आबकारी विभाग एवं स्थानीय पुलिस के संयुक्त कार्रवाई में डोन कैमरे की निगरानी में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ सघन छापा मारा। पुलिस अधीक्षक सुशील धुले के निर्देश पर सीओ उमाशंकर उत्तम एवं तहसीलदार आनंद कुमार कन्नौजिया के नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक सौरभ राय, आबकारी इंस्पेक्टर पंकज कुमार मय फोर्स के साथ देवारांचल के दुर्गम भू भाग चक्की मुसाडोही पहुंच कर कच्ची शराब कारोबारियों की निगरानी ड्रोन कैमरे से किया। इस कार्रवाई से कारोबारियों में हड़कंप मचा रहा। हालांकि कारोबारी झाड़ियों का लाभ उठाते हुए फरार हो गए। ड्रोन कैमरे द्वारा चिन्हित स्थानों पर पुलिस एवं आबकारी टीम पहुंच चार भट्ठियों को तोड़फोड़ करते हुए 3200 लीटर लहन नष्ट कर 50 लीटर कच्ची शराब बरामद किया। इस संबंध में सीओ उमाशंकर उत्तम का कहना है कि कच्ची शराब कारोबारियो को चिह्नित कर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई कर रहे हैं।