फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुर्क मकान में अगलगी के दोषी को पुलिस ने भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बढुआ गोदाम। मुख्तार अंसारी के करीबी उमेश सिंह के भुजौटी स्थित कुर्क की गई करोड़ों के मकान में आग लगने की घटना के मामले गिरफ्तार एक युवक से पूछताछ के बाद पुलिस मुकदमा दर्ज कर युवक को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सरायलखनसी थाना के अहिलाद गांव निवासी उमेश सिंह का भुजौटी में 46 करोड़ रुपये के मूल्य का मकान है। उमेश सिंह माफिया और पूर्व विधायक मख्तार अंसारी का करीबी है। जिस पर उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम की धारा 14(1) के तहत जिलाधिकारी अरुण कुमार ने बीते छह सितंबर को इस भवन को कुर्क किया गया था। जिसमें बीते बृहस्पतिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थिति में इस भवन में आग लग गई थी। घटना की जानकारी होने पर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया और तीन दमकल की गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया था। इस मामले में पुलिस ने राजस्व निरीक्षक की तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया था और मामले की जांच के दौरान भुजौटी निवासी संजय कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ करने के बाद पुलिस ने युवक को मामले में दोषी पाए जाने पर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि युवक से पूछताछ के दौरान घटना में शामिल होने के सबूत मिलने पर उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें