शहर कोतवाली के निजामुद्दीनपुरा स्थित एक मकान में हुई चोरी का 24 घंटे में पुलिस लाइन में खुलासा करत?
- फोटो : MAU
मऊ। नगर पालिका के एक ठेकेदार के घर से पांच जुलाई को दिन दहाड़े हुई पांच लाख के गहनों और दो लैपटाप आदि सामानों की चोरी का खुलासा पुलिस ने कर दिया। आजमगढ़ निवासी दो चोरों को गिरफ्तार भी किया। उनके कब्जे से 1.99 लाख रुपये, पिस्टल, गहने, बाइक और तमंचा बरामद किया। पुलिस टीम को डीआईजी ने 50 और एसपी ने 25 हजार रुपये नगक पुरस्कार की घोषणा की। बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में एसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि निजामुद्दीनपुरा निवासी ठेकेदार संतोष राय के परिजन पांच जुलाई को शादी में गए थे। इसी दौरान चोरों ने दो लैपटाप, लाइसेंसी पिस्टल, दो लाख रुपये नगद और लगभग चार लाख के गहने चुरा लिए। ठेकेदार ने पुलिस को तहरीर दी थी। एसपी ने खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की थीं। स्वाट टीम प्रभारी अमित मिश्र, एसओजी प्रभारी आनंद सिंह और शहर कोतवाल संजय त्रिपाठी ने कानून गोयान के पुल के पास रात में मुठभेड़ में आजमगढ़ के मुबारकपुर थाने के सठियांव निवासी आफताब और अब्दुल्ला को पकड़ा। इनके पास से चोरी के सामान बरामद किए। पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया। एसपी ने बताया कि टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।