फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पटरी पर लगी दुकानों को पुलिस ने हटाया, सामान जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के सहादतपुरा में बृहस्पतिवार की शाम को पुलिस की तरफ से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। कताई बुनाई विद्यालय के पास सड़क की पटरी पर कब्जा कर पनीर और खोवा की दुकान लगाने वाले पांच दुकानदारों के समान को जब्त करते हुए सड़क से दुकानों को हटवाया गया। अचानक पुलिस के पहुंचने से दुकानदार ने आनन फानन में अपने सामान समेटने लगे। कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि दुकानदारों के पटरी पर अतिक्रमण करने से आवागमन बाधित हो रहा था। इस संबंध में लोगों की शिकायत भी मिली थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सड़क पर रखे सामानों को जब्त कर लिया। कुछ अन्य सामान को को हटवाते हुए सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया। चेतावनी दी गई कि दोबारा सड़क पर अतिक्रमण किया तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें