मऊ। जिले में आठ जून से 10 जून तक होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने की चल रही तैयारी रविवार को पूरी कर ली गई। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए परीक्षा केंद्रों को 19 सेक्टर में बांटा गया है। पुलिस भर्ती परीक्षा को पूरी तरह से नकलविहीन, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, बायोमेट्रिक जांच और फ्रिस्किंग रिहर्सल और मॉकड्रिल किया गया। 19 परीक्षा केंद्रों पर तीन दिन छह पालियों में 49,536 अभ्यर्थी शामिल होंगे। आठ जून से 10 जून तक होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए जिले में 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक, बाहरी सहायक केंद्र व्यवस्थापक, परीक्षा सहायक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके साथ ही सात-सात केंद्र व्यवस्थापक, बाहरी सहायक केंद्र व्यवस्थापक, परीक्षा सहायक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट को रिजर्व में रखा गया है। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। प्रत्येक पाली में 8,256 परीक्षार्थी शामिल होंगे।पहली पाली में 9:30 बजे तक और दूसरी पाली में 2.30 बजे के बाद अभ्यर्थियों का प्रवेश बंद हो जाएगा। परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर अभ्यर्थियों की कड़ी जांच पड़ताल के बाद परीक्षा कक्ष भेजा जाएगा। पुलिस भर्ती परीक्षा को पूरी तरह नकलविहीन, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, बायोमेट्रिक जांच और फ्रिस्किंग रिहर्सल और मॉकड्रिल की गई। परीक्षा केंद्रों पर शिक्षक सीटिंग प्लान बनाने में व्यस्त रहे। इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद का कहना है कि परीक्षा को हर हाल में नकलविहीन संपन्न कराया जाएगा।
...
परीक्षा केंद्र :
- बाबा थानीदास ग्रामीण विद्यापीठ इंटर कॉलेज सोनाडीह अमिला
- वन अवध इंटर कॉलेज ललितपुर लुदुही
- भदांव इंटर कॉलेज थलईपुर
- डीएवी इंटर कॉलेज मऊ
- डीएवी बालिका इंटर कॉलेज मऊ
- डीसीएसके पीजी कॉलेज ब्लॉक ए
- डीसीएसके पीजी कॉलेज ब्लॉक बी
- जैश इंटर कॉलेज वनगांवा
- मुस्लिम इंटर कॉलेज मऊ
- नेशनल इंटर कॉलेज अदरी इंदारा
- नेशनल इंटर कॉलेज मुहम्मदाबाद गोहना
- नेहरू इंटर कॉलेज रतनपुरा
- पब्लिक बालिका इंटर काॅलेज बरामदपुर
- संत गणिनाथ राजकीय महाविद्यालय मुहम्मदाबाद गोहना
- सरदार बल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज घोसी
- दधिवल इंटर कॉलेज रैनी
- सोनीधापा बालिका इंटर कॉलेज मऊ
- टाउन इंटर कॉलेज मुहम्मदाबाद गोहना