सैयदराजा। थाने की पुलिस ने रविवार की रात क्षेत्र स्थित जमानिया तिराहे के पास से एक व्यक्ति को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से 75 लाख रुपये मूल्य की हेराेईन बरामद की। पुलिस के अनुसार आरोपी बिहार से हेरोइन लाकर चंदौली और गाजीपुर में बेचता था। आरोपी के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने सोमवार को उसे जेल भेज दिया। आरोपी की पहचान सैयदराजा कवार्ड संख्या 11, सुभाष नगर निवासी सोना राइन के रूप में हुई है।